1 जुलाई से 31 जुलाई तक आयोजित होगा ’’वृहद मतदाता पंजीकरण अभियान’’
आज़ाद नेब
भीलवाडा, 22 जून। निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार मतदाता सूचियों के क्रम में एक जुलाई से 31 जुलाई तक वृहद युवा पंजीकरण अभियान चलाया जाकर 18-21 आयु वर्ग के युवा मतदाताओं का पंजीकरण किया जायेगा। अभियान में 15 जुलाई तक शैक्षणिक संस्थाओं में शिविर आयोजित किये जायेंगे। दिनांक 9 से 23 जुलाई तक जिले की समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिये अधिसूचित मतदान केन्द्रों पर नियुक्त बूथ लेवल अधिकारी प्रातः 9-00 से सायं 6-00 बजे तक आपत्तियां प्राप्त करेंगे।
इसी प्रकार 22 जुलाई 2017 को ग्रामसभा, वार्डसभा में मतदाता सूची का पठन किया जाकर आपत्तियां प्राप्त की जायेगी। कमेटी के सदस्य सचिव विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में चयनित सीनियर विद्यालय, महाविद्यालय, आईटीआई तथा अन्य शैक्षणिक संस्थान जहां 18-19 आयुवर्ग के विद्यार्थी अध्ययनरत है वहां के प्रधानाचार्यो के साथ बैठक आयोजित कर अभियान में सहयोग प्राप्त करेंगे। केम्प के नियत दिन युवा मतदाताओं के लिए वाद-विवाद,स्लोगन, प्रश्नोत्तरी आदि प्रतियोगिताएं आयोजित करेंगे ताकि पंजीकरण अभियान के प्रति वातावरण निर्माण हो सके। शिविर के दिन व्याख्यान, संवाद कार्यक्रम आयोजित कर अभियान की पूरी जानकारी प्रदान की जायेगी। शिविर आयोजन में पटवारी, ग्रामसेवक, आंगनबाडी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी, एएनएम, आदि के सहयोग से शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित किया जायेगा।




Recent Comments