
•मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज के कम्प्यूटर लैब में शार्ट सर्किट से लगी अचानक आग से लैब को भारी क्षति पहुंची !
•मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में आग से बचने के लिए नहीं है समुचित सुरक्षा व्यवस्था !!
[✍दैनिक खोज खबर सेन्ट्रल डेस्क:] मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज के कम्प्यूटर लैब में अचानक आग लग गई। देखते-देखते आग की लपटों ने पूरे लैब को अपनी चपेट में ले लिया। भीषण अगलगी में करीब 20 लाख के उपकरण जलकर नष्ट हो गए। शार्ट सर्किट से लगी आग के कारण लैब को भारी क्षति पहुंची है। वहां मौजूद विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा कड़ी मशक्कत कर आगू पर काबू पाया गया।
हालांकि सूचना पर अग्निशमन सेवा की गाड़ी भी पहुंची, तब तक आग शांत हो गई थी। प्रभारी प्राचार्य अखिलेश्वर कुमार मिश्रा ने बताया कि उस समय लैब में विद्यार्थी एवं शिक्षक भी मौजूद थे। अचानक शॉट सर्किट के कारण आग लग गई और देखते ही देखते पूरे लैब को अपनी चपेट में ले लिया।
अगलगी की इस घटना में 12 एसी, 50 कम्प्यूटर, दो लैपटॉप, दो प्रोजेक्टर एवं एक साउंड सिस्टम जलकर नष्ट हो गया है। लैब के शीशे व अन्य उपस्करों को भी क्षति पहुंची है। इस दौरान कई लोग चोटिल हुए हैं। डाटा ऑपरेटर वरूण कुमार भी अगलगी की चपेट में आकर जख्मी हो गए।
अगलगी की जानकारी मिलते ही पूरे परिसर में अफरातफरी मच गई। जो जहां था वहीं से लैब की ओर भागा। संयुक्त रूप से आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। आग शांत भी हुई, मगर तब तक करीब 20 लाख रुपये से अधिक के उपकरण जल चुके थे। अगलगी के पीछे शॉट सर्किट को कारण बताया गया है।




Recent Comments