मध्याह्न भोजन की सब्जी मे कीड़े देख भड़के सदर बीडीओ -;
#””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””#
प्रधानाध्यापक को सावधानी बरतने की दी चेतावनी-:
#”””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””#
डोरीगंज (सारण):
“””””””””””
सदर के नवपदस्थापित बीडीओ रमण सिन्हा के द्वारा मंगलवार को उमधा मिडिल स्कूल मे विद्यालय के बच्चो के लिए तैयार किए जा रहे मध्याह्न भोजन की जाँच की गई जिसके दौरान बच्चो के लिए परोसे जाने वाले सोयाबीन की सब्जी मे कीड़े देख बीडीओ एकाएक भड़क उठे और
गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए विद्यालय के एमडीएम इंचार्ज शिक्षक की क्लास शुरू कर दी पूछताछ के दौरान पता चला कि यह सोयाबीन जिसकी सब्जी बनाई गई है वह गर्मी की छुट्टी से पूर्व मंगाई गई थी जिसमे से कुछ शेष रह गया था उसे ही लेकर रसोईयो ने बना दिया जिनके द्वारा ठीक से इसकी जाँच परख नही की गई ।
इस बावत सदर बीडीओ रमण सिन्हा ने बताया कि उक्त विद्यालय के निरीक्षण के दौरान सोयाबीन की सब्जी मे कीड़े पाए गए जिसे बच्चो को परोसे जाने से पूर्व ही फेकवा दिया गया साथ ही संबंधित प्रभारी शिक्षक व प्रधानाध्यापक को अंतिम चेतावनी के साथ विशेष सावधानी बरतने का निर्देश दिया गया।




Recent Comments