•मांडलगढ़ राजस्थान:बिजौलियां में मंत्री युनुस खान का स्वागत करोडो रूपयो की लागत के शिलान्यास
✍न्यूज इनपुट दिलीप मेहता मांडलगढ़ राजस्थान:-बिजौलियां में आज सा. नि. विभाग के मंत्री युनुस खान ने करोडो रूपयो की लागत से बनने वाले सडक मार्गो का शिलान्यास किया।
शुरूवात में मंत्री ने बाईसा को याद किया और बताया कि हमारी सरकार के सभी मंत्री उनको बहन मानते आये है। भाजपा सरकार काम के प्रति गंभीर है।
आज सडको के मामले में राजस्थान देश में प्रथम है। हमने अब तक 37000 कि. मी. तक की सडके बनाई है जिसमें करीब करीब पुरी होने वाली है। हम ढा़णी ढा़णी तक विकास कर रहे है।
मुख्यमंत्री राजे ने प्रदेश में 5200 सेकेण्डरी स्कूले खोली है, खान ने कहा कि बिजौलियां क्षैत्र में विकास की कोई कमी नहीं आने दी आयेगी, साथ ही अनेक नये कार्यो की भी घोषणाये कि जिनमें जौगणिया माता सडक मार्ग प्रमुख है। इस मौके पर जिला प्रमुख शक्तीसिंह हाडा ने बताया कि क्षैत्र के विकास में तत्पर रहकर कार्य किये जायेंगे।
समारोह में पूर्व विधायक बदीप्रसाद गुरूजी, न्यास अध्यक्ष गोपाललाल खंडेलवाल, जिला ध्यक्ष दामोदर अग्रवाल, प्रधान मांडलगढ़ घनश्याम कंवर, बिजौलियां नीता विजयवर्गिय, भाजपा नेता हरिश भट्ट, शंकरसिंह पुरावत, विनोद ओस्तवाल, राजकुमार आंचलियां, शिवजीराम मीणा, रतनलाल खटीक, रघुवीरसिंह शक्तावत, नंदनी साहू, ओम मेडतियां, मुरली गट्टानी, भगवानसिंह, रणजीतसिंह महुवा, मुकेश धाकड, मनोज गोधा , चांदमल जैन, अनिल पारीक, सुरेन्द्रसिह मोटरास, भूरालाल धाकड, भगवान लाल धाकड, संजय धाकड, पंकज विजयवर्गिय, अभिषेक सर्वा सहित उपखंड अधिकारी प्रवीणकुमार, पुलिस उपाधीक्षक राजेन्द्रसिंह नैन, तहसीलदार भूपेन्द्रसिंह सोलंकी एईएन हिमांशु जैन सहित बडी सख्यां में कार्यकर्ता अधिकारी व आमजन मौजूद रहे।




Recent Comments