
•फतेहपुर (उ०प्र०) सरस्वती बिदया मंदिर ने पुरातन छात्रो का परिचय सम्मेलन
✍अरुणकुमार केशकर खागा फतेहपुर (उ०प्र०):- खागा क्षेत्र के सरस्वती विद्या मंदिर इण्टरमीडिएट कालेज में शुक्रवार को पुरातन छात्रों का परिचय सम्मेलन बहुत ही भव्य तरीके से मनाया गया। विद्यालय परिसर में पुरातन छात्र काफी तादात में पहुँचे। सम्मेलन में सभी पुरातन छात्रों ने अपने विचारों को रखा।

विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों को आगे आने वाले समय में कैसे क्या करना चाहिए। इसके लिए अपने अच्छे अच्छे सुझावों को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विद्यालय के पुरातन छात्र वरिष्ठ पत्रकार विमल पाण्ड़ेय जी ने अपने क्षेत्र के बारे में बहुत ही बारीकी से जानकारी दी। और छात्रों का उत्साह बढाया।

कार्यक्रम से पहले विद्यालय प्रबंधन की ओर से विद्यालय के कार्यालय सहयोगी बिहारी भैया समेत तमाम लोगों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।विद्यालय के पुरातन छात्र अनुपम पाण्ड़ेय जो भारतीय वायु सेना में अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं, उन्होंने छात्रों को सेना के बारे में सूक्ष्म जानकारी दी।

विद्यालय के पुरातन छात्र मधुप तिवारी ने अभी जल्द ही आ ई एस की परीक्षा को पास किया है। उनसे छात्रों ने कई सवालों के जवाब पूछे जिसका उन्होंने बहुत ही खूबसूरत तरीके से जवाब दिया। विद्यालय के छात्र सौरभ द्विवेदी ने अपने विचारों को रखा।
विद्यालय में परिचय सम्मेलन को पूरे रीति रिवाज के साथ मनाया गया।तत्पश्चात भोजन ग्रहण करने के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रघुराज सिंह विद्यालय के संरक्षक हीरा लाल गुप्त, रामबाबू गुप्ता,आचार्य अनिल श्रीवास्तव जी, राजेश आचार्य जी, दुर्गा शंकर गुप्ता, सन्तोष नेता आदि लोग मौजूद रहे ।




Recent Comments