मुख्यमंत्री राजे भरतपुर में लेंगी परेड की सलामी
राकेश फौजदार 
भरतपुर 21 जून। बर्ष 2017 का राज्य स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह राजस्थान में भरतपुर के लोहागढ स्टेडियम में मनाया जायेगा जिसका ध्वजारोहण मुख्यमंत्री करेंगी। राज्य स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह की प्रारम्भिक तैयारी के संबंध में मंगलवार को संभागीय आयुक्त सुबीर कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में बताया गया कि समारोह में शिरकत करने के लिए महामहिम राज्यपाल भी भरतपुर आएंगे। जिला कलेक्टर डॉ. एन के गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री स्वाधीनता दिवस पर पूर्व भरतपुर आकर शहर का भ्रमण कर सकती हैं। मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान जनसुनवाई का कार्यक्रम भी किया जाना संभावित है। भ्रमण के दौरान संभावित मंत्रीमण्डल की बैठक जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जायेगी एवं सभा होने की स्थिति में स्थानीय श्री जसवंत प्रदर्शनी एवं पशु मेला स्थल पर आम सभा का आयोजन किया जायेगा। वे किसी भी विभाग का आकस्मिक निरीक्षण भी कर सकती हैं।