सारण :डोरीगंज मे एक नाव एक लोडर एवं एक ट्रक जप्त , दो गिरफ्तार-
डोरीगंज-:
“”””””””””
डोरीगंज पुलिस ने विभिन्न जगहों से एक नाव एक लोडर एवं एक ट्रक को जप्त किया है वही दो लोगो को गिरफ्तार किया है ।
थानाध्यक्ष मुमताज़ आलम ने बताया कि बलवन टोला घाट से एक नाव को जप्त किया गया है साथ ही नाव मालिक धारुटोला निवासी अमर राय को गिरफ्तार किया गया है वही दरियावगंज घाट से एक लोडर को जप्त किया गया एवं एक ट्रक को इस्माइल पुर से जप्त किया गया है एवं चालक सिंगही निवासी सतेन्द्र राय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया और साथ ही सभी के मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है ।
न्यूज़ इनपुट -दिगविजय सिंह बबलू




Recent Comments