•चम्पारण के चार लाल ने आईआईटी एडवांस में परचम लहराया
•हर साल की भांति इस साल भी छात्रो ने चम्पारण का नाम ऊंचा किया
•एक ही परिवार के दो भाई शामिल ये सभी बच्चे आर्यभट्ट क्लासेज मे पढे है।
•देवेन्द्र कुमार कुशवाहा जिला प्रमुख दैनिक खोज खबर” मोतिहारी (पू.च.) बिहार:-मोतिहारी के चार लाल ने आर्यभट्ट क्लासेज मोतिहारी से पढकर बिना कोटा या दिल्ली गये हुए आईआईटी एडवांस मे सफलता प्राप्त कर जिले का नाम रौशन किया है|
यहाँ आपको बता दे कि मोतिहारी के मठिया जिरात निवासी नसीम अख्तर जो कि पेशे से शिक्षक है का का पुत्र सैफुल्लाह नसीम 1996 रैक प्राप्त किया है और एक ही परिवार के दो भाई धीरज कुमार रैक 4090 व प्रशांतकुमार 6162 रैंक प्राप्त किया है।
जो कि नगरगावा ग्राम ब्लॉक कल्याणपुर थाना चकिया के निवासी है। वही दीपक कुमार रैंक 1330 पिता शंभू कुमार ग्राम बनरझूला पंचायत थरबिटिया थाना पकड़ीदायल के निवासी है ।
वही ये सभी छात्रो ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता व आर्यभट्ट क्लासेज के निदेशक Er. मुकेश गुप्ता को दिया है। ये सभी छात्रो ने कहा कि बिना कोटा या दिल्ली गये हम सभी ने मुकेश सर के मार्गदर्शन मे पढकर सफलता हासिल की है इसके लिए मुकेश सर का इनलोगो ने धन्यवाद किया है।
मुकेश कुमार के टैलेंट को देखते हुए पटना के एक कोचिंग संस्थान SLNB IMPULSE CLASSES ने टाईअप करके इनके सेवा को पटना मे ले रहे है।