•आदापुर (पू.च.) मोतिहारी सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष पद के चुनाव प्रचार के बहाने शक्ति प्रदर्शन
✍”दैनिक खोज खबर” ऑन-लाईन हिन्दी न्यूज वेबपोर्टल सेन्ट्रल डेस्क:- आदापुर (पू.च.) मोतिहारी को-ऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष पद के चुनाव प्रचार के बहाने सैकड़ों पैक्स अध्यक्षों ने पचासों SUV के साथ सुदर्शन सिंह के समर्थन में आदापुर में बैठक कर शक्ति प्रदर्शन किया।
इस बैठक के माध्यम से सुदर्शन सिंह व उनके समर्थक पैक्स अध्यक्ष ने अपनी ताकत का अभास तो जिला में कराया ही, साथ ही साथ अन्य लोगों का समर्थन भी जुटाने का प्रयास किया। हालांकि पैक्स अध्यक्षों का कितना वोट श्री सिंह को आएंगे, यह तो 18 जनवरी को ही स्पष्ट होगा।
वही दूसरी ओर श्री सिंह के प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार दिलीप कुमार यादव ने भी चुनाव प्रचार में अपनी ताक़त झोंक दी है। इस बार की चुनाव जिला में चर्चा का विषय बना हुआ है। उपाध्यक्ष पद के लिए चून्नू सिंह, अरूण सिंह, और जय पांडे भी अपनी भाग्य अजमा रहे है।
यहाँ बता दे की पिछले मोतिहारी सहकारिता बैंक के अध्यक्ष के चुनाव में सुदर्शन प्रसाद सिंह को 207 मत मिला था। जबकी उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी दिलीप कुमार यादव को 152 मत मिला था, तीसरे स्थान पर रहे उमेशचंद्र उर्फ डा. विजय सिंह को 69 मत प्राप्त हुआ था लेकिन इस बार की लड़ई काफ़ी दिलचस्प हो गई है।
पूर्वी चंपारण जिले में केंद्रीय सहकारी बैंक के चुनाव में बैंक अध्यक्ष सहित अन्य पदों के लिए 505 वोटर मतदान करेगें जिसमें पैक्स अध्यक्ष, व्यापार मंडल, बुन कर सहयोग समिति, मत्स्यजीवी सहयोग समिति, केंद्रीय सहकारी बैंक से संबद्ध अन्य समिति को भी मतदान का अधिकार होगा.
⏭नामांकन 8 जनवरी2018 को था, वही संवीक्षा तिथि-9 जनवरी को नाम वापसी – 10 जनवरी को था, मतदान -18 जनवरी मतगणना-18 जनवरी को होगी।











Recent Comments