ABPPS का प्रथम राष्ट्रीय महाधिवेशन चोटीला गुजरात मे संपन्न
आज़ाद नेब ब्यूरो चीफ़ राजस्थान
जयपुर 23 मई। आपा गीगा नो ओटलो, चोटिला गुजराज में सम्पन्न अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा का प्रथम राष्ट्रीय सफ़लतम महाधिवेशन में गुजरात राज्य सहित भारत के 20 प्रान्तों से साथी पत्रकारों ने गर्मजोशी से अपनी हिस्सेदारी दर्ज कराई। ABPSS के राष्ट्रीय अध्यक्ष जिग्नेश कालावाडिया और गुजरात प्रदेश ईकाई अध्यक्ष किशोर मारु द्वारा मेजमान गुजरात ईकाई के आव्हान पर देश के अधिकतर राज्यों के साथी पत्रकारों ने भाग लिया।
भारत के पत्रकारिता के इतिहास में यह पहला अवसर है जबकि किसी पत्रकार संगठन के आव्हान पर इतने प्रान्तों के साथियों ने भाग लिया। मुद्दा केवल एक ” समस्त राज्य सरकारें तथा केंद्र सरकार जल्द से जल्द देश मे पत्रकारों के हितार्थ पत्रकार सुरक्षा क़ानून विधानसभाओं तथा लोकसभा-राज्यसभा में पारित कर इसे शीघ्रतापूर्वक प्रभावशील करें।
छत्तीसगढ़ से राष्ट्रीय महासचिव साथी राकेश प्रतापसिंह परिहार ने उपस्थित समस्त साथियों से अपने-अपने क्षेत्र के सांसदों तथा विधायको से पत्रकार सुरक्षा क़ानून शीघ्र पारित कराए जाने विषयक पत्र प्राप्ति हेतु आव्हान किया इसी विषय पर हस्ताक्षर अभियान की कार्यक्रम स्थल से शुरुआत की गयी।
पंजाब से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष साथी प्रवीण कोमल द्वारा कई उदाहरणों के माध्यम से पंजाब में पंजाब प्रेस क्लब द्वारा पत्रकारों के हितार्थ कराए गए कार्यों की जानकारी दी गयी।
उत्तरप्रदेश से राष्ट्रीय महासचिव साथी रत्नाकर त्रिपाठी द्वारा दिवंगत साथी आशुतोष मिश्रा के परिवार को राज्यशासन द्वारा दिलायी गयी आर्थिक सहयोग के बारे में विस्तार से बताया गया।
हरियाणा से राष्ट्रीय सचिव साथी जगदीश यादव ने पत्रकारों की एकता पर बल देते हुए कहा कि ” पत्रकार सुरक्षा क़ानून हमारा अधिकार है और हम इसे लेकर ही रहेंगे।
राजस्थान से अशोक जैन, आज़ाद नेब ने संगठन को मजबूती प्रदान कर पत्रकार साथियों पर आये दिन हो रहे हमलों की जानकारी दी। सरकारों से पत्रकार सुरक्षा कानून लाने की बात कही जिससें पत्रकार सुरक्षित व महफूज़ रह सके।
मध्यप्रदेश से प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट ख़ालिद क़ैस द्वारा ABPSS का विधान वाचन कर नियमावली से अवगत कराया गया।
बिहार से प्रदेश ईकाई अध्यक्ष साथी विनोद पांडेय द्वारा शीघ्र ही प्रदेश स्तर पर हस्ताक्षर अभियान संचालित कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिए जाने की बात कही।
उत्तरप्रदेश ईकाई अध्यक्ष साथी अजय प्रताप द्वारा सम्पूर्ण प्रदेश में सघनता से संगठन विस्तार की जानकारी सभा पटल के समक्ष प्रस्तुत की गयी।
उत्तराखण्ड से साथी रजत चौहान द्वारा 16 सितम्बर 2017 को हरिद्वार में आहूत प्रादेशिक कार्यक्रम में पधारने हेतु अनुरोध किया गया।
दिल्ली से साथी बीरबल शर्मा द्वारा शीघ्र ही पत्रकार सुरक्षा क़ानून निर्माण हेतु केन्द्र और दिल्ली सरकारों को समन्वित रूप से ज्ञापन दिए जाने हेतु कहा गया।
कर्णाटक से साथी इक़बाल ज़काती ने शीघ्र ही दक्षिण प्रदेशों में ABPSS की स्थापना की बात गयी।
महाराष्ट्र से साथी डॉ बेंडसे द्वारा महाराष्ट्र सरकार द्वारा पत्रकार सुरक्षा क़ानून लागू किए जाने हेतु प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया गया।
पश्चिम बंगाल से साथी कुमार विपिन द्वारा अपनी तीन पीढ़ियों द्वारा पत्रकारिता के क्षेत्र में किए कार्यों का विस्तृत ब्यौरा समक्ष में प्रस्तुत किया गया।
झारखंड से साथी सर्वेश तिवारी द्वारा प्रदेश की ज़िम्मेदारी प्रदान की जाने पर राष्ट्रीय कार्यसमिति का आभार व्यक्त किया।
आसाम से साथी हिरेन कलिता ने नक्सल प्रभावित प्रदेशों में जल्द से जल्द सुरक्षा उपाय हेतु अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में जूनागढ़ गुजरात के दिवंगत साथी किशोर दवे के परिवार को गुजरात ईकाई अध्यक्ष किशोर मारू द्वारा ABPSS की ओर से ₹51,000/- का चेक प्रदान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित समस्त साथियों को मोमेंटो प्रदान किए गए। इसके साथ ही तेलंगाना, आंध्रा प्रदेश, केरल, बिहार, राजस्थान, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर प्रदेशों से उपस्थित साथियों का आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम को अपनी विशेष गरिमा प्रदान करने हेतु आपा गीगा नो ओटलो चोटिला के महन्त श्री नरेन्द्र बापू सा का सभी साथियों द्वारा सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष साथी नितिन सिन्हा, राष्ट्रीय महासचिव महफ़ूज़ खान, छत्तीसगढ़ प्रदेश ईकाई अध्यक्ष गोविन्द शर्मा, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य बेनू चौहान राजस्थान, अजय परमार गुजरात, श्रवण पँवार मध्यप्रदेश की भूमिका भूरी-भूरी रही।




Recent Comments