13 अतिक्रमियों को नोटिस जारी किये


राजस्थान के बारां से फ़िरोज़ खान की रिपोर्ट “दैनिक खोज खबर “सीसवाली 18 मार्च । राजस्व  विभाग की जमीन पर कब्जाधारी  13 अतिक्रमीयो को धारा 91व22 तहत वारंट  जारी कर पुलिस को गिरफ्तारी हेतु पाबंद किया।

नायाब तहसीलदार सियाराम मीणा ने बताया कि वसूली के तहत सीसवाली के छोटू पुत्र नजीर, मोहनलाल बेरवा, रमेशचंद कहार,  ओमप्रकाश कहार,  उमर पुत्र नूर मो ,नूर मोहम्मद पुत्र गफूर मोहम्मद, चंदभाण बैरवा, रामचरण बैरवा, मुकेश कुमार बैरवा, शंभु दयाल बैरवा, सुन्दरलाल कहार,  उमेश कुमार  आदि के खिलाफ पुलिस मे मामला दर्ज  करवाया। उन्होंने बताया कि सीसवाली शाहपुरा छत्रपुरा तिसाया सोनवा व उदपुरिया मे भी वारंट जारी करने की प्रकिया चल रही हैं