छपरा 06 अप्रैल। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सारण, छपरा के द्वारा बताया गया कि बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना एवं गृह विभाग, बिहार, पटना से प्राप्त पत्र के आलोक में जिला एवं सत्र न्यायधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सारण के निर्देशानुसार, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में दिनांक 10.04.2021 को 10ः30 बजे पूर्वाह्न से आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को स्थगित किया जाता है। अगला राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन मई माह में संभावित है जिसकी तिथि की घोषणा बाद में ही जाएगी।