सारण :डे-नाईट क्रिकेट टुर्नामेन्ट में पिण्डरा की टीम ने कप पर जमाया कब्जा

बनियापुर (सारण ):- बनियापुर प्रखंड के धवरी पंचायत स्थित शरमी मंदिर प्रांगण के खेल मैदान में शक्तिनाथ क्रिकेट क्लब शरमी के तत्वाधान में डे-नाईट T-20 क्रिकेट टुर्नामेन्ट मैच का फाईनल मुकाबला RCC क्लब पिपरा और PCC क्लब पिण्डरा के बीच खेला गया ।

खेल के प्रारम्भ में इसुआपुर मुखिया संघ अध्यक्ष संगम बाबा ने फिता काटकर व खिलाङियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारम्भ किया ।

सोलह ओवरों के खेल में पिपरा की टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुये 15 ओवर 2 गेन्दों में हीं पूरे विकट खोकर 79 रनों का लक्ष्य रखा । जवाबी पारी खेलते हुये पिण्डरा की टीम ने 2 विकट खोकर 15 ओवरों में हीं 80 रन बनाकर कप पर कब्जा जमा लिया । मैन आफ द मैच का खिताब विजेता टीम के शुभम कुमार को धवरी पैक्स अध्यक्ष अनिल सिंह ने दिया । वहीं मैन आफ द सिरिज का खिताब विजेता टीम के हीं शुभम सिंह को टुर्नामेन्ट के आयोजक श्यामबाबू प्रसाद गुप्ता ने दिया । वहीं अतिथियों में पूर्व जिला पार्षद प्रत्याशी अनिल कुमार माँझी, सहाजितपुर थाना प्रभारी रामविनय पासवान मौजूद थे । टुर्नामेन्ट के आयोजक श्यामबाबू गुप्ता, हरेराम कुमार, उपमुखिया कृष्णा कुमार, राजन अहमद, धर्मेन्द्र राय, बिरोज कुमार साह थे