खागा:ट्रासफार्मर फूका विधुत आपूर्ति ठप,जनता परेशान 
ए०के०केशकर
फतेहपुर 15 जून। खागा कस्बे के कैनाल रोड स्थित रखा टृंसफार्मर अचानक धडाम होने से पूरे इलाके की विधुत कि आपूर्ति बन्द हो गयी जिससे सैकडो घरो के पंखा कूलर चलना बन्द हो गया।
जानकारी के अनुसार नगर जी टी रोड स्थित क्षेत्रीय ग्रामीण बैक के सामने रखा टृॉसफार्मर लगभग कल ३बजे चिंगारी छोडते हुये धडाम हो गया जिसका सूचना तत्काल अधिशायषी अधिकारी विधुत खण्ड तृतीय को आर०एन सिंह को मुहल्लेवासियो ने दी|सूचना पाते ही अधिशाषी अधिकारी ने तत्काल अवर अभियंता सत्य नारायण यादव को आदेश किया की तत्काल टृॉसफार्मर को दुरुस्त कराया जाये जिस पर अवर अभियंता ने टृॉसफार्मर के सुधारने के लिये कर्मचारियो को लगाकर प्रयास किया लेकिन असफल रहे  जले हुये टृॉसफार्मर को अब 250 के०वी ए के स्थान पर 400 के०वी ए का टृॉसफार्मर २४ घण्टे के अन्दर लगाया जायेगा समाचार लिखे जाने तक टृॉसफार्मर नही रखा गया।