सीसवाली:अवैध देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार
फ़िरोज़ खान
सीसवाली 18 जून । थाना क्षेत्र के दो अलग अलग गांवो से शराब के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया । थानाधिकारी एस एन सिंह ने बताया कि कन्हैयालाल मुंडला व रामसिंह छत्रपुरा को 106 क्वाटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर दोनों के खिलाफ एक्साइज एक्ट में मामला दर्ज किया ।