सारण :बांस काटने के विवाद में युवक की पीट कर हत्या
⏩पड़ोसियों पर हुई प्राथमिकी दर्ज
⏩आरोपी हुए घर छोड़ फरार
——-
राजू सिंह की रिपोर्ट
——-
बनियापुर (सारण)
बनियापुर के रजैली गांव में शनिवार को बांस काटने के विवाद में एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी है। जिस घटना के बाद पुलिस ने युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि रजौली गांव निवासी 35 वर्षीय अमर राय ने एक दिन पूर्व बांस कटने गया था। जहां पड़ोस के लोग वही पहुंच गये। विवाद का कारण था बांस का आपसी बँटवारा नहीं हुआ था। और इसी विवाद को लेकर उक्त युवक के साथ विवाद होने लगी। इस विवाद में पड़ोसियों ने युवक को पीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। जिस युवक की मौत इलाज के क्रम में ही हो गई। इधर मारपीट की इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने पंचायती कर इलाज के खर्च दिलवाने पर आरोपियों को राजी भी कर लिए थे। तब-तक युवक की मौत हो गई। लेकिन युवक के मौत के बाद सारे पंच भाग खड़े हुए। अब इस घटना को लेकर युवक की पत्नी सुशीला देवी ने इस हत्या में पांच को नामजद कर प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिस प्राथमिकी में जम्बु राय, शंकर राय, विनोद राय, नितु देवी, मनु देवी के खिलाफ प्राथमिकी की है। जिसमें बताया गया है कि उक्त लोगों ने बेरहमी से पीट कर इनके पति की हत्या कर दी है। प्राथमिकी के बाद युवक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया है। इधर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद सभी आरोपी घर छोड़ फरार बताये जा रहे है। जहां पुलिस आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।




Recent Comments