✍परमार डाॅट काॅम: सीवान ☎07004126180

🔴सीवान के दक्षिणांच क्षेत्र के रघुनाथपुर प्रखंड स्थित आदर्श ग्राम नरहन के पशुपतिनाथ सिंह के पुत्र आशुतोष कुमार सिंह ने BPSC 56 वीं से 59 वीं बैंच की हुई संयुक्त परीक्षा को उत्तीर्ण होकर अपने परिवार व गांव सहित पुरे क्षेत्र का नाम रौशन किया हैं । आशुतोष को इस परीक्षा में 524 वां रैंक प्राप्त हुआ हैं ।
गौरतलब हो की आशुतोष बचपन से ही एक होनहार विद्यार्थी रहें हैं । ये 1998 में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की दशवी की परीक्षा प्रथम श्रेणी से स्थानीय राजकीय उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज राजपुर ( रघुनाथपुर ) से उत्तीर्ण किया । वहीं इंटर की पढ़ाई रांची से व स्नातक की पढ़ाई डी ए वी पी जी कालेज देहरादून व परास्नातक की पढ़ाई नालंदा खुला विश्वविद्यालय, पटना से पुरी की है ।
आशुतोष को मिली इस सफलता पर पुरे गांव युवाओं में खुशी की लहर हैं । नरहन के सौमित्र सिंह ने कहां की आशुतोष सिंह ने अपने मेहनत के बल पर हम सभी का मस्तक ऊंचा कर दिया हैं । वहीं नरहन के ही निवासी व सीवान के युवाओं के बीच काफी चर्चित रेडियों जाॅकी RJ राणा ने कहा कि आशुतोष के इस सफलता से गांव की आने वाली पीढ़ी के लिए मार्ग प्रशस्त हुआ हैं । अब गांव के अन्य युवा भी विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी पुरे मनोयोग से करेगें । वहीं आशुतोष ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मेरी इस सफलता में मेरे परिजनों, शिक्षकों व साथियों का भरपूर सहयोग रहा है ।




Recent Comments