वीर कुंवर सिंह सेतु एवं पहलेजा-दीघा रेल सह सड़क पुल मुफिद है, मगर? ??
* जरायम पेशेवर ड्रग व शराब माफिया से नुकसान संभव है जनता व प्रशासन को

# राणा परमार अखिलेश#
👺सारण,पटना व भोजपुर को ही क्यों दोनों नव उद्घाटित पुल उत्तर बिहार नेपाल दक्षिण बिहार पूर्वांचल उत्तर प्रदेश झारखंड छत्तीसगढ को जोड़ने वाला वरदान सिद्ध हो रहा है। समय की बचत कम दूरी दो पहिए वाहनों से राजधानी की सैर आसान है। मगर,जरायम पेशेवर ड्रग व शराब माफियाओं से आसन्न हानियों को नजरअंदाज किया जा सकता है क्या? बहरहाल, पब्लिक व प्रशासन को सचेत रहना होगा ।
चौसियां दियारा से लेकर सिताब दियारा तक अभयारण्य रहा है जल, जमीन,बालू माफिया तत्वों का:यद्यपि दीघा-पहलेजा रेल सह सड़क पुल एवं छपरा -आरा वीर कुंवर सिंह सेतु निर्माण से आपराधिक व अवांछित तत्वों का आश्रय अब संकट में है। फिर भी क्षेत्र अपराध मुक्त हो गया?कहना कठिन है । वर्ष 2013 से अबतक के गंगा सोन व अन्य नदियों के बीच के दियारा क्षेत्र में क्राइम ग्राफ व थाने के डोसियर में बहुत बदलाव नहीं हुए हैं। बालू ब्यवसायियों से जल माफिया तत्वों द्वारा वसूली कमोबेश जारी है । नाविकों के अनुसार जलस्तर में वृद्धि के साथ ही शकरपुर मानूपुर ललबेंगवा में जल रंगदारी की रंगदारी बढ जाती है और प्रति बालू वाहक नौकाओं से वसूली शुरू हो जाती है ।अब जबकि अवैध खनन पर रोक है तो भी इनका गोरखधंधा मंदा नहीं है । वर्षव13-14 मे पुलिस व माफियाओं की हुई मुठभेड़ मे दो राइफल व देसी कट्टा सहित तीन लोग गिरफ्तार हुए थे। भागने के क्रम में गंगहरा के रंजनधारी शर्मा की मौत डूबने से हो गई । उसके पूर्व हुए गैंगवार में धीरज शर्मा का भाई मारा गया था । बहरहाल, रबीफसलों की बुआई व कटाई के समय भूमि माफियाओं की बंदूकें तन जाती है ।
तीन बार गंजा व अफीम की फसलें नष्ट कर चुकी है पुलिस :दिघवारा के सामने दियारा क्षेत्र मे गांजा की फसले तत्कालीन डीएसपी पीकेदास की टीम ने2011 में नष्ट किया;उसी वर्ष डोरीगंज पुलिस ने बडहरा व डोरीगंज सीमा में लगी अफीम की फसलें नष्ट की थी तो नयागाँव थाना क्षेत्र मे लगी अफीम की फसल दिघवारा पुलिस ने नष्ट की।
इस प्रकार हम कह सकते है कि माफिया तत्वों पर शिकंजा कसने में पुलिस पब्लिक पार्टनरशिप होना जरूरी है ।
गांधी सेतु की तरह थाना व चौकी दोनों पुलों पर जरूरीःसारण भोजपुर व पटना पुलिस के सामने आसन्न चुनौती होगी शराब मादक पदार्थ बालू माफियाओं की कारगुजारी । बहरहाल दोनों पुलों के दोनो तरफ थाना चौकी दिवा सांयं व रात्रि गश्त जरूरी होगी ।




Recent Comments