पानापुर (सारण)। दीपावली के दूसरे दिन सोमवार को सोमवती अमावस्या का विशेष संयोग बन रहा है। सोमवार को अमावस्या तिथि पड़ने के कारण इसे सोमवती अमावस्या कहा जाता है। इस अवसर पर श्रद्धालु पवित्र नदियों एवं जलाशयों में स्नान कर पूजा-पाठ और दान-पुण्य करेंगे। महिलाओं में भी इस पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सोमवती अमावस्या पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से सुख-समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।