पानापुर (सारण)। पानापुर थाना क्षेत्र के चकिया गांव के समीप शनिवार को ट्रक और ईंट लदे ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। हालांकि, राहत की बात रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।दुर्घटना के बाद दोनों वाहनों के चालक मौके पर ही गाड़ियां छोड़कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष संजीत कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू की। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को लेकर आवश्यक कार्रवाई करने के साथ ही फरार चालकों की पहचान में जुटी है।