सीवान में अपराधियो ने ABVP कार्यकर्ता को चाकू मारकर किया घायल
✍दैनिक खोज खबर ऑनलाइन वेबपोर्टल के लिए ” PARMAR डाॅट काॅम ”

सीवान : 01 मार्च: बेखौफ अपराधियो ने गुरुवार को सीवान रेलवे स्टेशन पर अभाविप कार्यकर्ता को चाकू मारकर कर घायल कर दिया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मैरवा के नगर मंत्री महेश कुमार गुरुवार को मैरवा से सीवान अभाविप के द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल होने के लिए ट्रेन से आ रहे थे तभी हाल ही में संपन्न हुए विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव को लेकर कुछ शरारती तत्वों से उनकी कहासुनी हो गई. महेश जब सीवान स्टेशन पर ट्रेन से उतर कर प्लेटफार्म से बाहर निकल रहे थे तभी पीछे से दो युवकों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया. युवकों के द्वारा किए गए हमले में महेश बुरी तरह घायल हो गए . घटना की सूचना मिलते ही भाजपा नेता देवेन्द्र गुप्ता जो स्टेशन परिसर में ही मौजूद थे, उन्होंने तुरंत महेश को इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल ले गए. वही अभाविप के कार्यकर्ता पर हुए जानलेवा हमले की सूचना मिलते ही सदर अस्पताल में अभाविप व भाजपा के कार्यकर्ताओ की भीड़ उमड़ पड़ी. फिलहाल महेश गंभीर रूप से घायल है लेकिन खतरे से बाहर बताए जा रहे है. समाचार प्रेषित किए जाने तक पुलिस अज्ञात युवको के खिलाफ मामला दर्ज कर के पुरे मामले की जांच में जूट चुकी है. वही अभाविप के जिला संयोजक राहुल चौरसिया ने बताया कि हम महेश कुमार के ऊपर हुए इस जानलेवा हमले को गंभीरता से ले रहे है. उन्होंने पुलिस प्रशासन से हमलावरों को चिन्हित कर तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की. गौरतलब हो कि संपन्न हुए विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अभाविप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विरोधियों का सूपड़ा साफ कर दिया है. अभाविप के इस उपलब्धि से छात्र राजनीति करने वाले कई संगठन के नेता बौखलाहट में है. लोगो की माने तो महेश कुमार पर गुरुवार को हुए जानलेवा हमला छात्रसंघ चुनाव का ही परिणाम है.




Recent Comments