*सीवान में संविदा सेवाकर्मी का आंदोलन शुरू*
*✍ श्रीनारद संवाद सेवा*
👉मानदेय नियोजित सेवाकर्मी सयुंक्त मोर्चा के आह्वान पर हङताल पर रहें संविदा सेवाकर्मी 
👉किसान सलाहकारों के सांकेतिक हङताल से विभागीय कार्य ठप
🔸सीवान: बिहार राज्य अनुबंध- मानदेय नियोजित सेवाकर्मी सयुंक्त मोर्चा के आह्वान पर सीवान जिले के सभी किसान सलाहकार, आई सी डी एस के संविदा सेवाकर्मी, साक्षरता प्रेरक व समन्वयक अपने विभिन्न मांगों के समर्थन में  गुरूवार को सांकेतिक  हङताल पर रहें. इस मौके पर इन संगठनों से जुड़े सभी सेवाकर्मी समाहरणालय गेट पर एक दिवसीय धरना का आयोजन किया. धरना को संबोधित करते हुए आई सी डी एस कर्मचारी संघ के जिला सचिव पुष्कर कुमार ने बिहार सरकार अगर हमारी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार नहीं करती है तो यह सांकेतिक हङताल कभी भी अनिश्चितकालीन हङताल में बदल जाएगा. वहीं किसान सलाहकार संघ के जिला अध्यक्ष नवल किशोर सिंह ने कहा कि जब तक किसान सलाहकार को वीएलडब्लू में समायोजन नहीं होता है तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा. धरना को संबोधित करते हुए प्रेरक- समन्वयक संघ के जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार कहा कि संविदा कर्मचारियों को सरकार नियमित कर के उन्हें स्थाई वेतनमान दे. इस मौके पर दीपक कुमार, चट्टान सिंह, जयप्रकाश प्रसाद, उदय कुमार , कृष्णदेव साह,अजय प्रताप सिंह, ऋषिदेव साह,विरेन्द्र यादव, निलम सिंह,  पुजा कुमारी, माधुरी कुमारी, रिंकी कुमारी, हरेन्द्र यादव, सहित सैकड़ों की संख्या में संविदा सेवाकर्मी उपस्थित थें.