सारण :नशाखुरानी गिरोह का शिकार अचेत मिला
जलालपुर(सारण)
स्थानीय थाना क्षेत्र के जलालपुर बाज़ार के निकट बीती रात आइ टी बी पी कैम्प के समीप नशा खुरानी गिरोह का शिकार हुए एक पचास वर्षीय अधेड़ को अचेतावस्था में फेके जाने का मामला प्रकाश में आया है।पीड़ित बनियापुर थाना क्षेत्र हरपुर कराह का संतोष कुमार सिंह बताया गया है।पीड़ित को गुरुवार सुबह स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जलालपुर पहुंचाया।जहां चिकित्सकों ने ईलाज शुरू किया।ईलाज के क्रम उसने बताया कि वह हरियाणा से आ रहा था।छपरा से घर जाने के क्रम में उसका सारा सामान गायब कर दिया गया है ।




Recent Comments