सारण :चूल्हे की चिंगारी ने घर मे रखे सभी समान को जला किया 
मढौरा (सारण)
प्रखंड के शील्हौरी गांव मे चूल्हे से निकली चिंगारी ने घर को अपने आगोश मे लेकर सब कुछ खाक कर दिया ।बताया जाता है कि गांव के संजय राय के घर मे सुबह खाना बनाने के दौरान आग की चिंगारी से देखते-देखते विकराल रुप ले लिया ।महिलाओं के शोर से ग्रामीणों ने दौड़ कोशिश तो किया ,पर आग पर काबू नहीं पा सके ।आग को पड़ोस के घरो के तरफ़ बढ़ते देख लोगो ने फायर ब्रिगेड को सूचना किया ।सूचना पर दमकल की गाड़ी ने पहुंच काबू पाया ।तबतक घर मे रखे नगदी, गहने ,फर्नीचर ,अनाज जल कर राख हो गया था ।