सारण :गड़खा मे श्यामा प्रसाद की 64 वी पुण्यतिथि मनाई गई
गड़खा (सारण )
 जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 64 वीं पूण्य तिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रो हरेंद्र सिंह के चिंतामंगज परसा स्थित आवास पर भाजपा गड़खा पूर्वी मण्डल के अध्यक्ष संजय सिंह की अध्यक्षता में उनके तैल चित्र पे श्रद्धा सुमन अर्पित कर की गई इस कर्यक्रम में गरखा के पूर्व विधायक ज्ञानचन्द मांझी ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के व्यक्तित्व एवम् कृतित्व की चर्चा करते हुए कहाँ की आज हमलोग डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पूण्य तिथि को उनके देश के प्रति की गई बलिदानियों के कारन सहादत दिवस के रूप में मना रहे है।
अन्य वक्ताओं में गरखा मण्डल विस्तारक लखवीर सिंह यादव, जिला महामंत्री श्रीकांत पाण्डेय, इंदर राय, प्रो हरेन्द्र सिंह, प्रो विश्व मोहन मंटू, सदानंद द्विज, मनोज कुशवाहा, राजन सिंह ,लालबहादुर महतो,सुबाष राम, पप्पू राय,वालेश्वर सिंह , संतोष सिंह, संजीत यादव आदि ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके पूण्य तिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया।