25 देशी पाउच के साथ एक महिला गिरफ्तार

✍तैयब हसन ताज “दैनिक-खोज-खबर” विशेष संवाददाता की रिपोर्ट हरसिध्दी (पूर्वी चम्पारण):-थाना क्षेत्र के यादवपुर पंचायत के दुदही टाल से स्थानीय पुलिस ने छापेमारी कर 25 देशी पाउच के साथ एक महिला को शनिवार को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार महिला कारी राम की पत्नी गिरजा देवी बताती जाती है। पुस्टि करते हुए थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि गुप्त सुचना के आधार पर पता चला की गिरजा देवी के धर के पीछे नन्दलाल प्रसाद के मक्का के खेत में देशी पाउच होने की सुचना पर छापेमारी किया गया। काला रंग के एक झोला में पच्चीस पाउच रखा हुआ था।

मक्का के खेत में रखकर वह पाउच को बेचती थी वह पूर्व से कारोबारी हैं। उसे पूछ ताक्ष के बाद जेल शनिवार को भेज दिया गया। छापेमारी में थानाध्यक्ष राजू कुमार, हरसू सिह यादव सैफ बल शामिल थे।