सरदार पटेल की जयंती पर आयोजित क्विज कंपीटिशन में सन्नी अव्वल
संवाददाता, छपरा/मांझी
मांझी प्रखण्ड क्षेत्र के सरयूपार ग्राम में आयोजित क्विज कम्पटीशन में सन्नी कुमार अव्वल रहे।

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर क्विज कंपीटिशन का आयोजन अपैक्स कोचिंग सेंटर सरयूपार के प्रांगण में किया गया था।

एक से 20वी रैंकिंग लानेवाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। उपस्थित छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुवे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एकमा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा प्रत्याशी कामेश्वर कुमार सिंह उर्फ कामेश्वर मुन्ना ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रो में ऐसे प्रतियोगिता के आयोजन से छात्र छात्राओं में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है।

उन्होंने सरयूपार गाव के लोगो व अपैक्स कोचिंग के सदस्यों को इस प्रतियोगिता के आयोजन के लिए साधुवाद दिया। श्री मुन्ना ने सरदार पटेल के व्यक्तित्व पर भी प्रकाश डाला।

कार्यक्रम को एकमा नगर मंडल के युवा भाजपा के अध्यक्ष रौशन राज सिंह, शिक्षक उमेश सिंह समेत कई गणमान्य लोगों ने संबोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक ऋतू राज सिंह द्वारा किया गया।

इस दौरान कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।




Recent Comments