राजस्थान:-बारातियो की बोलेरो पलटी एक बालक की मौत 12 से ज्यादा बाराती घायल

भरतपुर 31 अक्टूबर। राजस्थान के भरतपुर में आज बारातियो को लेकर जा रही एक बोलेरो कार का टायर फट जाने से एक बालक की मौत हो गई जबकि 12 से ज्यादा बाराती घायल हो गए। कई बारातियो की हालत गंभीर बनी हुई है। इनमें से 5 बच्चों को भरतपुर रेफर किया गया है।
कामां-डीग रोड पर घाटा गांव के निकट हुई इस घटना के सम्बंध में बताया गया कि कामां के जुरहरा निवासी भगवत प्रजापत के दो लड़कों की आज होने बाली शादी में बोलेरो कार जुरहरा से बारात को लेकर राकोली जा रही थी। घाटा गांव के निकट टायर फटने से अनियंत्रित होकर बोलेरो पलट गई।
आसपास खेतों में काम कर रहे लोग आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को कामां अस्पताल में भर्ती कराया। वहां एक बालक को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि करीब 12 घायलों का उपचार किया गया इनमें से 5 की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।