नौतन:- आक्रोशित अभिभावक व छात्रो ने किया प्रदर्शन

दैनिक खोज खबर मदन सिंह नौतन संवाददाता की रिपोर्ट :- नौतन — प्रखंड के राजकिय उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय शिवराज मे मंगलवार के दिन आक्रोशित अभिभावक व छात्रो ने प्रदर्शन कर बताया कि राजकिय उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय मे विगत तीन वर्ष पूर्व से माध्यमिक छात्र /छात्रोओ का नामांकन तो किया जा रहा है लेकिन विभागीय लापरवाही के कारण छात्र -छात्रोओ के पठन-पाठन के लिए माध्यमिक स्तर पर शिक्षको की व्यवस्था अभी तक नही की गई है और ना भवन का अभी तक निमार्ण कराया गया है अभिभावक ने बताया कि मध्य विद्यालय को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए भवन नही है लगता है कि सरकार के नदारद व्यवस्था के कारण विभागीय पदाधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट नही हो रहा है विधालय की चारदीवारी तथा भवन की स्थिति बिल्कुल जर्जर बनी हुई है विधालय प्रभारी दुर्गेनद्र सिंह ने बताया कि विधालय के पुर्व प्रभारी शमीम दिलनवाज द्वारा प्रभार हस्तांतरित नही करने के कारण आज विधालय की बुनियादी ढांचा बिल्कुल खराब हो गई है जिससे छात्र -छात्रोओ के पठन-पाठन तथा नामांकन मे घोर असुविधा उत्पन्न हो रही है पुर्व प्रभारी इन सारी समस्याओ के मूल कारण है क्योंकि बीना सूचना दिये लगातार अनुपस्थित रहने के कारण विधालय दशा व दिशा खराब इसका मुख्य कारण है मैके पर टुनटुन दुबे दिनेश पटेल हिरामन पटेल चंद्रिका महतो प्रभू पासवान रामाशिश पटेल राघो सिंह राजन सिंह त्रिलोकी दुबे पंकज मिश्रा बुलेट सिंह तथा छात्रो मे संतोष कुमार मनु कुमार विपिन कुमार मुन्ना कुमार भीम कुमार इरफान आलम विनोद कुमार निरज कुमार इम्तियाज आलम मौजूद रहे ।




Recent Comments