शौच करने गई युवती का अपहरण
—–
राजू सिंह की रिपोर्ट
—–
बनियापुर (सारण)
थाना क्षेत्र के पैगम्बरपुर गांव में शौच करने गयी एक युवती को परोस के युवक ने अपहरण कर लिया है। जिसको लेकर युवती की माता दे थाने में प्राथमिकी दर्ज करा आठ लोगों को नामजद की है। जिस दर्ज प्राथमिकी में युवती की माता शिव कुमरी कुंवर द्वारा बताया गया है कि इनकी पुत्री व इनकी बहु एक साथ अहले सुबह घर से निकल शौच करने जा रही थी कि रास्ते में घात लगाये बैठे गांव के अनु कुमार, बैधनाथ महतो, आशोक कुमार, जितेन्द्र कुमार, धर्मेन्द्र कुमार आदि लोगों ने बहु के साथ मरपीट करने लगे। तथा इसी बीच युवती को कंधे पर उठा कर लेकर भाग गये। तथा हल्ला करने पर उसके साड़ी से मुंह बांध दिये। इधर पीड़िता द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर घर वापस लौटने के क्रम में आरोपियों द्वारा पुनः पीड़िता के साथ मारपीट किया गया। जिसमें पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।




Recent Comments