कार्यपालक सहायकों की बैठक में वेतन वृद्धि का उठा मुद्दा
छपरा : स्थानीय शिशु पार्क में बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ (गोप गुट) के तत्वावधान में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सहायक कार्यपालकों के वेतन वृद्धि, सेवा विस्तार, स्थाई वेतनमान जैसे मांगो के अविलंब निष्पादन हेतु सरकार पर दबाव बनाने का निर्णय लिया गया. सदस्यों ने बैठक में आगामी 29 और 30 जून को लंबित मांगो के सन्दर्भ में किये जाने वाले सांकेतिक हड़ताल को सफल बनाने का निर्णय लिया गया. इसके साथ ही 2 जुलाई को संघ की बैठक कर कार्यकारिणी के पुनर्गठन करने का प्रस्ताव रखा गया. बैठक में अमित कुमार सिन्हा, हिमांशु गेशु, रवि कुमार राजन, सोनू यादव, पवन कुमार, संदीप रंजन, रूपेश कुमार आदि उपस्थित थे।