शौचालय अवश्य बनाये- डॉ. एस.पी. सिंह

कलक्टर डॉ. सिंह ने ग्राम पंचायत असनावर मंे रात्रि चौपाल के तहत की जनसुनवाई
राजस्थान के बारां से फ़िरोज़ खान की रिपोर्ट “दैनिक खोज खबर “बारां, 18 मार्च। जिला कलक्टर डॉ. एस.पी. सिंह ने कहा कि प्रत्येक ग्रामवासी को घर में शौचालय का निर्माण करवाना चाहिए, जिससे बीमारियों को फैलने से रोका जा सके एवं महिला व बेटी की अस्मिता का रक्षण भी किया जा सके।
डॉ. सिंह शुक्रवार को किषनगंज पंचायत समिति की ग्राम पंचायत असनावर के अटल सेवा केन्द्र में रात्रि चौपाल के तहत आयोजित जनसुनवाई में ग्रामवासियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि खुले में शौच जाना एक सामाजिक अभिषाप है, इससे गांव में बीमारियां फैलती है और सबसे ज्यादा प्रभाव बच्चों पर होता है वे उल्टी-दस्त आदि बीमारियों का षिकार होकर कुपोषित हो जाता हैं और उनका मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य भी अवरूद्ध हो जाता है।
साथ ही उन्होंने कहा कि गांव की बहु व बेटी यदि खुले में शौच के लिए जाती है तो इससे महिला की अस्मिता को ठेस पहुंचती है और गांव की प्रतिष्ठा पर भी प्रष्नचिह्न लग जाता है। कलक्टर डॉ. सिंह ने बताया कि स्वस्थ भारत मिषन के तहत घर में शौचालय निर्माण करने पर सरकार द्वारा प्रोत्साहन राषि दी जा रही है, जिसका सभी को लाभ लेते हुए स्वच्छता व स्वास्थ्य के अभियान में सहभागी बनना चाहिए।
उन्होंने जनसुनवाई में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत आवास की जानकारी लेते हुए असनावर के अटल सेवा केन्द्र पर ई-मित्र की व्यवस्था सुनिष्चित करने के लिए इंटरनेट हेतु राजनेट से डोंगल की व्यवस्था के निर्देष दिए। साथ ही उन्होंने ग्रामवासियों की राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज विभिन्न समस्याओं के संबंध में की गई कार्यवाही की जानकारी देते हुए कहा कि आमजन को किसी भी समस्या के लिए कलक्टर व पुलिस अधीक्षक तक दौड़ लगाने की आवष्यकता नही है, इसके लिए सम्पर्क पोर्टल पर समस्या को दर्ज करवाया जा सकता है और उस पर भी प्रभावी व त्वरित कार्यवाही करते हुए राहत प्रदान की जाती है।
इस मौके पर कलक्टर डॉ. सिंह ने ग्रामवासियों को फसलों के अवषेष अथवा भूसे को जलाने से पर्यावरण को होने वाली क्षति व भूमि की उर्वरक क्षमता नष्ट होने की जानकारी देते हुए बताया कि फसल के अवषेष जलाना गैर कानूनी है और जुर्माना भी हो सकता है।
इस अवसर ग्रामवासियों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ लेने एवं खेत में फसलों को बदलते हुए बुवाई की जानकारी दी गई, जिससे भूमि की उर्वरक क्षमता बनी रहे। साथ ही ही गांव में मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के तहत बन रहे एनिकट के निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग की षिकायत पर कलक्टर डॉ. सिंह ने जांच करवाने के निर्देष भी दिए।
जनसुनवाई में सरपंच, जिला परिषद सदस्य काषीराम, विकास अधिकारी, तहसीलदार, विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, ग्रामवासी आदि मौजूद थे।




Recent Comments