सारण मे बिजली दर मे बेतहाशा वृद्धि के विरोद्ध मे किया नीतीश कु का पुतला दहन 
——–
देवेंद्र कु सिंह की रिपोर्ट 
——–
रसूलपुर /एकमा 
बिहार सरकार द्वारा बिजली दर में बेतहासा बृद्धि के बिरोध में भारतीय जनता पार्टी एकमा पश्चिमी मंडल के तत्वावधान में रबिबार को रसूलपुर स्थित राजेंद्र चौक पर मुख्यमंत्री नीतिश कुमार का पुतला दहन किया गया।तत्पश्चात भाजपा कार्यकर्ताओं ने सभा का आयोजन कर बिजली दर बृद्धि को वापस लेने का मांग किया।कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अविनाश चन्द्र उपाध्याय, बिकास सिंह, प्रकाश सिंह पुन्नु, बंटी ओझा,सुदामा तिवारी,शैलेन्द्र सिंह, बिजय शंकर पप्पू, धनंजय सिंह, जितेन्द्र सिंह, बीरेन्द्र पाण्डेय ,जयप्रकाश सिंह समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।