रालोसपा के जिलाध्यक्ष संत सिंह कुशवाहा करते है तानाशाही: दिलीप कुशवाहा

दैनिक खोज खबर अतुल कश्यप की रिपोर्ट:-
केसरिया(पू.च.):- युवा रालोसपा के प्रदेश सचिव दिलीप कुशवाहा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पार्टी के जिला अध्यक्ष संत सिंह कुशवाहा पर तानाशाही करने का आरोप लगाया है। युवा नेता श्री कुशवाहा ने बताया की जिला अध्यक्ष अपने पाॅकेट का पार्टी बना कर रखा है। किसी भी कार्यकता को तरहीज नहीं देते हैं। किसी भी कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं को नहीं बुलाते है। अभी हाल ही में राजगीर मे होने वाली प्रशिक्षण शिविर को लेकर कई बैठक हुई,मगर किसी भी बैठक में केसरिया व कोटवा प्रखण्ड के साथी को नहीं बुलाया गया।
यदि यही स्थिति रही तो पार्टी संगठन समाप्त हो जायेगा।पार्टी मे गुटबाजी भी बढ़ गई हैं।
☎”दैनिक खोज खबर”☎* खबरों की सच्चाई से रू-ब-रू कराता “दैनिक खोज खबर” आनलाईन हिन्दी न्यूज वेबपोर्टल. आगे पढ़िए…
www.dainikkhojkhabar.live




Recent Comments