किंग सलमान ने कि ट्रम्प से अमरीकी हमले की प्रशंसा
खबरें देश विदेशः अब्दुल मुत्तलिब रज़ा 
किंग सलमान बिन अब्दुल अज़ीज़ ने अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प को फ़ोन करके सीरिया पर अमरीकी मिसाइल हमले की प्रशंसा की है।
सऊदी किंग ने अमरीकी राष्ट्रपति के इस फ़ैसले को साहसिक फ़ैसला बताया और इसके लिए ट्रम्प को बधाई दी।
इस बीच, सऊदी विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी करके कहा है कि सऊदी अरब सीरियाई सेना के ख़िलाफ़ अमरीकी सैन्य कार्यवाहियों का भरपूर समर्थन करता है।
इस बयान में कहा गया है कि ट्रम्प का यह क़दम सीरियाई सरकार के लिए उचित जवाब है, इसलिए कि विश्व समुदाय दमिश्क़ को निंयत्रण करने में असफल रहा है।
ग़ौरतलब है कि हाल ही में आतंकवादियों के क़ब्ज़े वाले इलाक़े में हुए रासायनिक हमले को बहाना बनाकर, अमरीका ने शुक्रवार को तड़के सीरिया पर 59 टॉमहॉक क्रूज़ मिसाइलों से हमला किया था।
हालांकि सीरियाई सेना और सरकार ने इस प्रकार के किसी भी रासायनिक हमले का सख़्ती से खंडन किया था।