हज वैलफेयर सोसायटी ने सुकमा में शहीद जवानों के लिए निकाला कैंडल मार्च

सविता उपाध्याय
लखनऊ 28 अप्रैल। छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों के कायराना हमले में शहीद हुये सीआरपीएफ के 25 जवानो के लिए उ0 प्र0 हज वेलफ़ेयर सोसायटी ने जवानों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि आर्पित कर शहर कि फूंस वाली मस्जिद पर एकजुट होकर कैंडल जलाकर नेहरू मूर्ति, संजय मूर्ति, से होते हुए नगर के मुख्य मार्ग पर होकर गांधी पार्क में समापन हुई।
साथ ही उ0प्र0 हज वैलफेयर सोसायटी के प्रदेश सचिव इसरार खान के निवास स्थान पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें इसरार खान गुड्डू ने कहा कि इस हमले में 25 जवान शहीद हुए और दर्जनों घायल हो गए इस दुख कि घड़ी में आल इंडिया हज वेलफ़ेयर सोसायटी का पूरा परिवार पीड़ित परिवार के साथ है। वही सोसायटी के जिला अध्यक्ष शफीक अल्वी ने कहा कि देश के जवानों की निर्माता से हत्या कर दी। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री से नक्सलियों पर कड़ी कार्यवाही करने की मांग कि है।यूथ जिलाअध्यक्ष शोबी मलिक ने कहा कि शहीदो के परिवार में एक सदस्य को सरकारी नोकरी व कम से कम 50 लाख रुपये की मदद करने की मांग कि
इस मोके पर हाजी जमीरुदीन अब्बासी, हाजी शफीक अल्वी, नूर मालिक, वकील मलिक, आरिफ मालिक, फहीम अहमद, मुकीम मालिक, इस्लामुदीन अब्बासी, मेहरबान कुरेशी, साजिद मालिक, इन्तेजार अल्वी, रिज़वान कुरैशी, आदि मौजूद रहे।




Recent Comments