साठी बेलवा गांव मे विगत रात्री आग लगने से घर,बाईक एवं परिवार के एक महिला समेत चार लोग 50% जल गये,

अर्जुन भारतीय “दैनिक खोज खबर” नरकटियागंज की रिपोट:-नरकटियागंज प्रखंड अन्तर्गत भेडिहरवा पंचायत के बेलवा गांव निवासी राजेन्द्र कुशवाहा के घर मे विगत रात्री 12बजे अचानक आग लग जाने से घर बाईक एवं एक महिला समेत चार लोग प्रभावती देवी 56 वर्ष, जगदीश कुशवाहा 60 वर्ष, सुनिल कुमार 26 वर्ष, की शादी 4/5/2017 को ही है, एवं सुशील कुमार 23वर्ष लगभग 50% जल गये है, इनलोगो का इलाज स्थानीय अस्पताल मे हो रहा है।

भेडी़हरवा पंचायत के मुखिया अभिजीत दुबे ने मैके पर पहुच कर जले हुये को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाये और साठी थाना एवं नरकटियागंज अंचलाधिकारी को अगलगी का सूचना दिये। और पीडितों को उचित इलाज और सहायता का भरोशा दिलाया।