मझौलिया:-पश्चिम चम्पारण एम जी पब्लिक हाई स्कूल मे चोरी का मामला
दैनिक खोज खबर संवाददाता मझौलिया से नेयाज आलम शाई की रिपोर्ट:-मझौलिया रेलवे गुमटी के समीप अवस्थित एम जी पब्लिक हाई स्कूल मे शुक्रवार की रात्री अज्ञात चोरों ने विधालय के भिन्डीलेटर तोड़कर चोरी करने का मामले मे विधालय के प्रधानाध्यापक अब्दुल्लाह अरशद उर्फ अरशद सरहदी ने थाने मे एक आवेदन दिया है|आवेदन मे लिखा गया है की अज्ञात चोरों द्वारा विधालय मे रखे लाउडस्पीकर के समान समेत विधालयी सामग्री लगभग दस हजार का समान चोरी कर चंपत हो गये तथा कार्यालय मे रखे कागजात को तितर-बितर कर दिये है|थानाध्यक्ष ओपी चौहान ने बताया की पुलिस छान-बिन शुरू कर दिया गया है|