योगापट्टी:-सेविका सहायिकाओ ने राज्य सरकार के मंत्री का किया पुतला दहन

दैनिक खोज खबर तबरेज अजीज योगापट्टी सवांददाता की रिपोर्ट:- योगापटटी संसू – बाल विकास परियोजना कार्यालय के गेट पर मंगलवार को ताला जडकर आँगन बाडी केन्द्र की सेविका सहायिकाओ ने पांच दिन भी धारना पर बैठी रही । और बाल विकास समाज कल्याण के राज्य मंत्री मंजु वर्मा का पुतला दहन कर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ घंटो नारेबाजी करती रही । धारना को संबोधित करते हुए बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी युनियन के प्रखंड अध्यक्ष रम्भा देवी ने कहा कि संघ के अह्वाहन पर हम सभी अपने अधिकारो के लिए धारना प्रदर्शन की शुरुआत की गई है । संघ द्वारा मुख्यमंत्री, समाज कल्याण मंत्री एवम् निदेशक समाज कल्याण विभाग को अपने 16 सूत्री मांगो के बावत सुचित कर दिया गया है । जब तक गोवा एवं तेलगाना सरकार की भाति बिहार सरकार के द्वारा सेविका और सहायिकाओ को प्रोत्साहन राशि नही देती तब तक हम लोग लड़ाई लडते रहेगे । केन्द्र सरकार बहरी है तो राज्य सरकार अंधी हो गयी है ।

केंद्र सरकार हम लोगो के साथ सौतेलापन व्यवहार कर रही है तो राज्य सरकार लोगो का हक मारी कर रही है । धारना को संबोधित करते हुए नीरज कुमार ने कहा कि सरकार द्वारा किए गए वादे को पूरा नही होने पर हम लोग संघ के अह्वाहन पर चरणबद्ध पहले प्रखंड जिला राज्य और केंद्र सरकार को कठघरे मे खड़ा करेंगे । उन्होंने कहा कि पांच दिनो से संघ द्वारा बाल विकास परियोजना कार्यालय के गेट पर ताला लगाकर हम लोग धारना पर बैठे है । उन्होंने कहा कि हमारी मांग नही मानी जाती तो हमलोगो अंत मे सड़क पर उतरकर सड़क जाम कर अपनी गिरफ्तारी देगे । कार्यक्रम मे चिंता देवी प्रमिला देवी मिना सिंह रिमा देवी सुनीता देवी विणा देवी मिरा देवी वविता देवी रीता देवी नेहा देवी मंजू देवी आदि सेविका सहायिकाओ ने संबोधित किया ।




Recent Comments