बीकानेर: गोयल को कांग्रेस ने दिखाये काले झंडे,किया जमकर विरोध प्रदर्शन
 
भैरु सिंह राजपुरोहित ब्यूरो चीफ – बीकानेर
बीकानेर 4 मई । राजस्थान सरकार के जलदाय मंत्री सुरेंद्र गोयल दो दिवसीय दौरे पर बीकानेर पहुचे , उनके बीकानेर आगमन पर सर्किट हाउस में ससदीय सचिव डॉ विश्वनाथ मेघवाल , भाजपा जिला अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य , सहीराम दुसाद , दिलीप सिंह आडसर, सोहन लाल प्रजापत, हसन रजा डीडवाना ने स्वगत किया ।
वही जलदाय मंत्री सुरेंद्र गोयल ने मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के तहत धार्मिक ट्रस्टों की संभाग स्तरीय कार्यशाला जो सीएडी सभागार में आयोजित हुई उसमे भाग लिया, कार्यशाला में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री  सुरेन्द्र गोयल, संसदीय सचिव डॉ विश्वनाथ मेघवाल, लूणकरणसर विधायक  मानिक चंद सुराणा, संभागीय आयुक्त  सुवालाल, बीकानेर जिला कलक्टर  वेद प्रकाश गोयल, सींथल पीठाधीश्वर श्री क्षमाराम जी महाराज,शिशुपाल सिंह सहित अनेक धार्मिक ट्रस्टों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे और मुख्यमंत्री जल सवालाम्बन पर कार्यशाला में विचार विमर्श हुआ और यहा से जलदाय मंत्री जिला कलेक्ट्रट सभागार में पहुच अधिकारियो की मीटिंग ली और दिशा निर्देश देकर जैसे ही बाहर आये तो 
मंत्री को दिखाएं काले झंडे —
शहर कोंग्रेस जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत के नेतृत्व में कोंग्रेसियो ने मंत्री गोयल को घेर मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे और बीकानेर में सरकार द्वारा एक निजी कंपनी को विधुत व्यवसथा देने का विरोध करने लगे , मंत्री ने मुर्दाबाद बंद करो का कहा तो कार्यकर्त्ता और भड़क गए और मंत्री को काले झंडे दिखाने शरू कर दिए , पुलिस में मुश्किल से बिच बचाव कर मंत्री गोयल को वहा से निकाल रवाना किया ।