पंजाब से आ रहे व्यक्ति छपरा से गायब परिजनों ने एसपी को दिया आवेदन
गड़खा। गड़खा थाना क्षेत्र के केवानी गांव निवासी एक व्यक्ति बस से छठ पूजा में शामिल होने अपने घर आ रहा था परंतु छपरा से गायब हो गया। इस संबंध में गुड्डू कुमार ने एसपी को आवेदन दिया जिसमें कहा कि मेरे पिता शंभू सिंह पंजाब अम्बलला से बस द्वारा 19 नवंबर को छपरा पहुंचे फोन पर बात हुई,परंतु घर नहीं आए काफी खोजबीन के बाद पता नहीं चला।