एसडीएमसी की साधारण सभा/अध्‍यापक-अभिभावक परिषद की संयुक्‍त बैठक
 
फ़िरोज़ खान
शाहाबाद 5 मई । राजकीय आदर्श उच्‍च माध्‍यमिक विद्यालय मुण्डियर मे शुक्रवार  को एसडीएमसी की साधारण सभा/अध्‍यापक-अभिभावक परिषद की संयुक्‍त बैठक का आयोजन पी.टी.ए. अध्‍यक्ष श्री जितेन्‍द्र भार्गव की अध्‍यक्षता में रखी गई। जिसमें स्‍थानीय विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य एवं समस्‍त विद्यालय अध्‍यापकगण द्वारा बैठक के दौरान विभिन्‍न बिन्‍दुओं पर चर्चा की गई। मुख्‍यत: आगामी शिक्षा सत्र में कक्षा 1 से 12 के विद्यार्थीयों की विकास शुल्‍क निर्धारण, विद्यालय की भौतिक आवश्‍यकताओं की कार्य का सत्‍यापन,जनसमुदाय द्वारा स्‍वैच्छिक सहायता राशि, मुख्‍यमंत्री महोदया की जन सहभागीता विद्यालय विकास योजना, विद्यालय में कक्षावार प्रवेशोत्‍सव एवं नामांकन वृद्धि अभियान को सफल बनाना, विद्यालय में समन्वित आंगनवाडी केन्‍द्र के सफल संचालन, कक्षा 6 से 10 तक आगामी शैक्षणिक सत्र में किल्‍क योजना प्रारम्‍भ करना, राज्‍य सरकार द्वारा पुननिर्धारित शाला पौशाक, विद्यालय की शैक्षिक एवं सह शैक्षिक उपलब्धियों, विद्यालय का उत्‍कृष्‍ट परिक्षा परिणाम, विद्यालय विकास योजना का क्रिया‍न्‍वयन, विद्यार्थीयों की नियमित उपस्थिति, अभिभावकों के सहयोग एवं जागरूकता का संदेश , विद्यालय में सहयोग प्रदान करने वाले भामाशाहों के प्रति ध्‍न्‍यवाद ज्ञापन।
भार्गव पीटीए अध्‍यक्ष ने सभी अभिभावकों एवं अध्‍यापकों को शिक्षा के प्रति गंभीरता से मेहनत करने का तथा अपने कर्तव्‍य के प्रति जागरूक रहने का आवाहन किया गया।