मशरक में सड़क दुर्घटनाओं में पंचायत सचिव समेत चार घायल, दो रेफर
————
मशरक से रोहित कश्यप की रिपोर्ट –
———–
मशरक(सारण): अलग अलग सड़कें दुर्घटनाओं में एक पंचायत सचिव समेत चार लोग गेभीर रूप से घायल हो गये। घायलों का इलाज हेतु मशरक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां दो घायल की स्थिति नाजुक देख छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। गंभीर रूप से घायलों में मशरक के पंचायत सचिव व तरैया थाना क्षेत्र के छपिया गांव निवासी केशव प्र0 सिंह, मशरक गोपालवाड़ी के दुधनाथ सिंह, सुइया नेता कामेश्वर सिंह, गंगौली गांव निवासी व मशरक बाजार के फल ब्यवसायी पासपत राय का पुत्र सामील है। मशरक के पंचायत सचिव केशव प्र0 सिंह छपरा-मशरक मुख्य पथ पर हनुमानगंज गांव में देवी स्थान के निकट बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हें इसुआपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां उनकी स्थिति नाजुक देख चिकित्सक ने छपरा सदर अस्पताल रेफर कर। वही मशरक-छपरा मुख्य पथ पर तरैया मोड़ के पास दो बाइक के आमने सामने की टक्कर में मशरक गोपालवाड़ी निवासी दुधनाथ सिंह एवं सुइया नेता कामेश्वर सिंह तथा गंगौली गांव के निवासी व मशरक के फल ब्यवसायी पासपत राय के पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलों को इलाज हेतु मशरक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां सुइया नेता कामेश्वर सिंह की स्थिति नाजुक देख चिकित्सक ने छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।




Recent Comments