तीन घंटे में मिल गई विजय माल्या को जमानत
खबरें देश विदेश ः अब्दुल मुत्तलिब रज़ा
आज लंदन में भारतीय उद्योगपति विजय माल्या को गिरफ्तार किया गया था, हालांकि गिरफ्तारी के तीन घंटे बाद ही उन्हें कोर्ट से जमानत मिल गई है. भारत सरकार लगातार ब्रिटिश सरकार पर माल्या की गिरफ्तारी के लिए दबाव बनाए हुए है और लंदन पुलिस ने कहा है कि माल्या की गिरफ्तारी भारत सरकार के आग्रह के बाद ही की गई है।
माल्या की लंदन में हुई गिरफ्तारी ने भारतीय मीडिया और सोशल मीडिया पर भूचाल ला दिया है। गिरफ्तारी के बाद मिली जमानत पर माल्या ने खुद ट्वीट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा है कि भारतीय मीडिया ने मेरी गिरफ्तारी की खबर को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया।




Recent Comments