सारण :डोरीगंज मे युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास
#दिग्विजय सिंह बबलू की रिपोर्ट
डोरीगंज-:
“”””””””””
डोरीगंज थानाक्षेत्र के खवासपुर गाँव मे शौच को गयी एक युवती के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है ।
इस संबंध मे खवासपुर निवासी युवती की माँ प्रभावती देवी ने स्थानीय थाने मे प्राथमिकी दर्ज करायी है ।
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार प्रभावती देवी जब अपने पुत्री के साथ शौच के लिए गयी हुई थी उसी क्रम मे जब दोनो आगे पिछे हुए तो गाँव के ही राजकुमार महतों ने पिछे से मेरे पुत्री को खिच कर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा जिसके बाद हल्ला करने पर वह वहाँ भाग गया ।
थानाध्यक्ष रामएकबाल प्रसाद ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है ।