शराब बंदी की मांग को लेकर धरना जारी
राकेश फौजदार
भरतपुर 12 अप्रैल। राजस्थान के करौली में शराब बंदी की मांग को लेकर वार्ड संख्या 16 स्थित कृष्णा काॅलोनी निवासी लोगों का धरना जारी है। लोगों ने इलाके में खुली शराब की दुकान का विरोध करते हुए दुकान बंद होने तक धरना जारी रखने का ऐलान किया। हालांकि जिला आबकारी अधिकारी संजय सिंह ने समझाइश की कोशिश भी की। लेकिन लोग दुकान बंद करने पर अड़े हुए हैं।




Recent Comments