
किसान भवन में प्रखण्ड स्तरीय खरीफ महोत्सव कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
दैनिक खोज ख़बर के लिए छातापुर (सुपौल) से सोनू कुमार भगत की रिपोर्ट :-किसान भवन में प्रखण्ड स्तरीय खरीफ महोत्सव कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को किया गया। जिसका विधिवत उदघाटन दीप प्रज्वलित कर परियोजना निदेशक (आत्मा) राजन प्रसाद, शम्भू शरण भारतीय शालिग्राम पाण्डेय ,शेष नाथ सिंह, उपेन्द्र प्रसाद सिंह ने सामूहिक रुप से किया। बीएओ नागेन्द्र पूर्वे की अध्यक्षता में आयोजित महोत्सव कार्यक्रम में किसानों को खरीफ फसलों से सम्बंधित विस्तृत जानकारी दिया गया।
किसानों को संबोधित करते परियोजना निदेशक राजन प्रसाद ने कहा कि देश कि आत्मा गाॅवों मे वास करती है। गाँव के किसानों द्वारा कम लागत में अच्छी फसल की तकनीक ही सही मायने में देश का विकास है। इसको लेकर कृषि बिभाग समय समय पर लोगो को कम लागत में अच्छी उपज करने के लिए बिशेष प्रशिक्षण देने में जुटी हुई है।
उन्होंने कहा की किसान कृषि वैज्ञानिकों के द्वारा बताए गए विधि को अपनाकर लाभान्वित हो सकते है। उन्होंने सभी कृषको को निश्चित रूप से आधार कार्ड बनवाकर सरकारी योजना का लाभ लेने की बात कही। कहा की बिना आधार कार्ड के किसानों को खाद बीज भी नहीं मिल सकेगा। इसलिए सभी आधार को आवश्यक समझते हुए जल्द से जल्द बनवाकर कृषि कार्यालय तक आधार पहुचाने का कार्य करेंगे।
वैज्ञानिक मनोज कुमार ने किसानों को वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने की विधि और इससे होने वाले फायदे पर विस्तार से चर्चा किया जिसमें खरीफ फसल के बुआई का समय सहित फसल में खाद कि मात्र खरपतवार व रोग नियंत्रण के कीट नाशक का प्रयोग जैसे कई अहम बिन्दु को प्रक्टिकल के माध्यम से बताया।
कृषि वैज्ञानिक ने कहा कि खरीफ फसल में अच्छी पैदावार के लिए वैज्ञानिक पद्धति अपनाकर गरीब किसान कम लागत में अच्छी मुनाफा कमा सकते है। इस मौके पर शम्भू शरण भारतीय ,फेक नारायण मंडल, बिटिएम मनोज कुमार आदि सहित बड़ी संख्या में किसान और कृषि (किसान )सलाहकार मौजूद थे।




Recent Comments