​*नालंदा:गैस सिलिंडर में लगी आग,झुलसे पांच*
👈कुमुद रंजन सिंह”दैनिक खोज खबर” नालंदा👉
नये गैस चूल्हा व सिलेंडर को चेक करने के दौरान अचानक आग लगने से पांच लोग बुरी तरह झुलस गये। घटना नालंदा जिला के रहुई थाना क्षेत्र के निजायं में बुधवार को घटी। इस घटना में दो बच्ची भी शामिल है। 
लोगों ने बताया कि हमलोग गरीब परिवार से आतें हैं। आज हीं उन्हें उज्जवला योजना से गैस सिलेंडर व चूल्हा दिया गया था। घर पर चूल्हा को चेक करने के दौरान अचानक आग पकड़ लिया। सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। 
घायलों में पैंतीस वर्षीय रुदल बिंद, तीस वर्षीय गुड्डू बिंद, तीस वर्षीय कमल बिंद, छ: वर्षीय पार्वती व चार वर्षीय लक्ष्मीनिया शामिल हैं। मौके पर ही रहुई के सीओ अफजल हुसैन ने बताया कि घायल परिजनों को आपदा कोष से9800सौ रु. तत्काल ही मुहैय्या कराया जायेगा। मौके पर ही एसडीओ सुधीर कुमार ने सदर अस्पताल में पीड़ित परिवार से मिलकर हौसला दिया। 
मौके पर ही रहुई बीडीओ सुमित कुमार रहुई मुखिया संघ अध्यक्ष उपेन्द्र कुमार उर्फ पप्पू मुखिया सहित कई लोग मौजूद थे।