सारण :मढौरा में ऑटो व ट्रक में टक्कर मे दो की मौत 
मढौरा(सारण)
मढौरा थाना क्षेत्र के कर्णपुरा मे सरकारी विद्यालय के पास एसएच 73 पर ट्रक-ऑटो की आमने सामने टक्कर मे दो लोगो की मौत हो गई ।बताया जाता है की रविवार को पूर्वाह्न 10 बजे के आसपास एक ही परिवार के आधे दर्जन लोगो को ले जा रहे ऑटो की सामने से आ रही ट्रक से टक्कर हो गई ।टक्कर इतनी जोड़ की थी की ऑटो के परखचे उड़ गये ।ऑटो की इंजन और पैसेंजर की सीट दो टूकड़ा हो गया था ।मौके पर ही एक अधेड़ व्यक्ति शिव नाथ सिंह की मौत हो गई ।जबकि उनके भाई विश्वनाथ सिंह की मौत अस्पताल आते ही हो गई ।घायलों मे पंकज सिंह (35वर्ष) रंजीता देवी (32वर्ष) नीतेश कुमार (06वर्ष )राजा कुमार एवं ड्राइवर सोनू कुमार का इलाज रेफरल अस्पताल मढौरा  में करने के बाद गंभीर अवस्था मे रेफर किया ग या l जहाँ रास्ते में ही छोटे भाई विश्व नाथ सिंह की मौत हो गई lमिली जानकारी के अनुसार शिव नाथ सिंह एवं विश्वनाथ सिंह के परिवार के लोग अपने सम्बन्धी के यहाँ पोझी परसा मे एक तिलक समारोह मे शामिल होने जा रहे थे ।ऑटो चालक पोझी परसा का बताया जाता है जबकि मृतक गौरा ओपी क्षेत्र के जवईनिया गांव के थे ।घटना की सूचना पर स्थानीय मुखिया सुमित रंजन ने मौके पर पहुंच मृतक एवं घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से मढौरा रेफरल अस्पताल भेजवाये ।मढौरा सर्किल इंस्पेक्टर जय प्रकाश पंडित ने बताया की घायलों को बेहतर इलाज के लिए छपरा रेफर किया ग या हैऔर दोनो मृतकों को पोस्टमार्टम हेतु छपरा भेजा जायेगl