लापता बच्चे की सकुशल बरामदगी में पुलिस प्रशासन नाकाम, बारह दिन बाद शव झाड़ी से बरामद

शव बरामदगी के बाद जुटी भीड़
फाइल फोटो

दैनिक खोज खबर/अमनौर(सारण)।मंद्रौली गांव से लापता ग्यारह वर्षीय बच्चे का 12 दिनों के बाद एक झाड़ी से उसका शव बरामद हुआ. थाना क्षेत्र के फीरोजपुर नगर के पास कोईरीगांव के झाड़ी में घास काटने वाली एक महिला ने बच्चे का शव देखा तो वह घबरा गई और इसकी सूचना लोगो को दिया. सूचना के बाद  मढ़ौरा डीएसपी नरेश पासवान, अमनौर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई. गुम बच्चे की शव मिलने की खबर आग की तरह फैल गई. उसे देखने के लिए लोगों की हुजूम लग गई. मृतक के सर पर जख्म के निशान दिखाई दे रही है.

मालूम हो कि स्थानीय थाना क्षेत्र के मंद्रौली गांव निवासी राजन कुमार गुप्ता के एक ग्यारह वर्षीय पुत्र शिवम कुमार जो पांचवी कक्षा का छात्र था जो 31 दिसंबर को दिन में घर के बगल में खेल रहा था उसी समय लापता हो गया था. जिसको लेकर उसके पिता ने अमनौर थाने में मामला दर्ज कर पुलिस से अपने बच्चे की कुशल बरामदगी के लिए गुहार लगाया था. जबकि सोशल मीडिया पर भी लोगों ने उस बच्चे के लापता होने की खबर व उसके खोजबीन के लिए खूब वायरल भी किया था. इधर पुलिस उसे ढूढने के लिए हल एंगल से जांच कर रही थी. बावजूद पुलिस उसे सकुशल बरामद करने में नाकाम रही.  इधर बच्चे की शव मिलने की खबर से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गई चीख पुकार से गांव गमगीन हो गया.

सात बहनों के बीच वह इकलौता चिराग था

अपहार शिवालय के पास चाय दुकान चलाकर अपने घर चलाता है राजन कुमार गुप्ता. उनके सात पुत्री के होने पर काफी मन्नते मांगने के बाद उसे एक पुत्र की प्राप्ति हुई थी. वह सात बहनों के बीच में इकलौत चिराग था.

पुलिस की सुस्त कारवाही से लोगों में दिख रही है नाराजगी

परिजनों व स्थानीय लोगों ने बताया कि पुलिस अगर अच्छे से प्रयास किया होता तो बच्चा सकुशल बरामद हो सकता था. इतने दिनों से अपराधी बच्चे को छुपा कर रखे थे लेकिन पुलिस के दबिश के कारण उसकी हत्या कर झाड़ी में फेक दिए जाने की बात बतायी जा रही है.

आक्रोशितों ने अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग किया

इस घटना नाराज व आक्रोशित लोगों ने इसमें शामिल अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की पुलिस प्रशासन से मांग किया है.